फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आल इण्डिया योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में मेरठ के छात्रों ने किया शानदार प्रर्दशन

आल इण्डिया योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में मेरठ के छात्रों ने किया शानदार प्रर्दशन

Wed, 15 Nov 2017 09:38 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
आल इण्डिया योगा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में  मेरठ के छात्रों ने किया शानदार प्रर्दशन
जानीखुर्द(मेरठ)। हरियाणा के सोनीपत में संपन्न हुई आल इंडिया योगा चैम्पियनशिप में मेरठ की योगांजलि पॉवर योगा एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करके 4 गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्य के लगभग 2300 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मेरठ की टीम से दक्ष चपराणा (12-15 वर्ष) ने गोल्ड, सोहित राणा (12- 15 वर्ष) ने सिल्वर, दीपक चपराणा ( 12-15 वर्ष) ने कांस्य, राहुल गुर्जर ( 18-21 वर्ष) ने कांस्य, अनुज कुमार (22-24 वर्ष) ने गोल्ड, अमित कुमार (27-30 वर्ष) ने गोल्ड पदक जीता। मेडल जीतकर लौटी योगा टीम का स्वागत बुधवार को सिवालखास के विधायक जितेन्द्र सतवाई ने किया। इस दौरान उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान योगा कोच अनुज कुमार, अमित कुमार, अभिमन्यू, पंकज पूठ, संचित गुप्ता, हरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed