{"_id":"5a0462474f1c1b9e678ba7f0","slug":"151023684119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम वापसी प्रक्रिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम वापसी प्रक्रिया।
Updated Thu, 09 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए मवाना से चार, हस्तिनापुर से दो, बहसूमा से तीन, फलावदा से दो, परीक्षितगढ़ से एक ने नामांकन वापस लिया। किठौर और शाहजहांपुर से किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मवाना नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए अफजर जहां, संदीप कुमार, आस मोहम्मद तथा जहीर आलम ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि वार्ड सदस्य के लिए वार्ड नंबर 3, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 16, 18, 25 से 11 सदस्यों ने पर्चे वापस लिये।
हस्तिनापुर से अध्यक्ष पद के लिए सुनाती रानी तथा वेदप्रकाश ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 1, 5, 6, 8, 10, 11 व 13 से कुल 8 पर्चे वापस लिये।
विज्ञापन
बहसूमा से अध्यक्ष पद से अंशु देवी, नवबहार, विनोद ने नामांकन वापस लिये। इसके बाद कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि सभासद के लिए वार्ड नंबर 2, 3, 5 एवं 11 से पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये।
फलावदा से अध्यक्ष पद से नय्यर आलम और विनोद ने नाम वापस लिया। इसके बाद नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड नंबर 4, 9 एवं 13 से तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये।
परीक्षितगढ़ से अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र विनिता ने नामांकन वापस लिया। इसके बाद तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, सभासद पद के लिए वार्ड नंबर दह से रीना तथा वार्ड नौ से रजनी ने नाम वापस लिया।
किठौर एवं शाहजहांपुर से किसी भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। वहीं, किठौर से वार्ड सदस्य के लिए वार्ड नंबर 15 से नासिर ने तथा शाहजहांपुर से वार्ड नंबर एक से रानी, वार्ड नंबर तीन से उमरदराज तथा वार्ड 13 से मयंक कंसल एवं आजाद ने नाम वापस लिये। वहीं, उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
मुख्य बातें
किठौर और शाहजहांपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का कोई भी नामांकन वापस नहीं
अध्यक्ष पद के मवाना में 14, बहसूमा में 17, हस्तिनापुर में 13, फलावदा में 9, परीक्षितगढ़ में तीन उम्मीदवार मैदान में