{"_id":"5a044e984f1c1bf2538bbae1","slug":"151023180117-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के पहुंचने के बाद सकौती चीनी मिल में पेराई शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के पहुंचने के बाद सकौती चीनी मिल में पेराई शुरु
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
आईपीएल ग्रुप की सकौती चीनी मिल का पेराई सत्र 2017-18 का शुभारंभ 14 दिन पहले हो गया। हालांकि मिल में पेराई शुरू नहीं हो सकी। इसकी शिकायत किसानों ने विधायक संगीत सोम सेे की थी। जिस पर बृहस्पतिवार को विधायक सकौती चीनी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। जिसके बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में मिल की टरबाइन ठीक कराकर मिल को चालू कर दिया।
बीती 27 अक्टूबर को सकौती स्थित आईपीएल शुगर मिल का विधि विधान से प्रधान प्रबंधक पुष्कर मिश्रा, भाजपा नेता विमल शर्मा, अजय भराला, अतुल प्रधान ने संयुक्त रूप उद्घाटन किया था। मिल की टरबाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण मिल में पेराई अभी तक चालू नहीं हो सकी थी। मिल में पेराई नहीं होने से परेशान किसानों ने इसकी शिकायत सरधना विधायक संगीत सोम से की थी। जिस पर विधायक बृहस्पतिवार को एसडीएम सरधना राकेश सिंह के साथ सकौती के आईपीएल शुगर मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक को देख मिल अधिकारियों ने आनन-फानन में टरबाइन को ठीक कराया और मिल में पेराई शुरू कराई है। इस दौरान प्रधान प्रबंधक पुष्कर मिश्रा, कैन प्रबंधक रजनीश कुमार, चीफ इंजीनियर यश सोलंकी, सकौती ग्राम प्रधान मुकेश कुमार आदि समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक पुष्कर मिश्रा ने बताया कि किसानों को जानकारी दी गई थी कि मिल पांच नवंबर तक चल जायेगी मगर नई टरबाइन होने के कारण कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी। जिसे कारण देरी हो गई। अब टरबाइन पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। मिल द्वारा दस सेंटर लगाए गए हैं। सभी सेंटरों पर तौल शुरू हो गई है। इस बार 32 लाख कुंतल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि मिल द्वारा प्रतिदिन 1800 हजार प्रतिदिन कुंतल पेराई की जाएगी। कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्ना तौल में भी पूरी तरह शुद्धता बरती जाएगी।
किसानों की मिल न ही चलने की शिकायत पर सकौती मिल गया था। मिल एवं प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा मिल को सुचारु रूप से चालू कराया गया।-संगीत सिंह सोम, विधायक सरधना
विज्ञापन
मुख्य बातें
14 दिन पहले हुआ था उद्घाटन, टरबाइन खराब होने की वजह से नहीं हो सकी थी पेराई
किसानों की शिकायत पर विधायक संगीत सोम पहुंचे थे सकौती शुगर मिल