{"_id":"59fde14e4f1c1b74698b975e","slug":"150981060112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कांग्रेस को छोड सभी प्रत्याशियों की घोषणा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कांग्रेस को छोड सभी प्रत्याशियों की घोषणा।
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नगर पालिका चेयरमैन पद पर भाजपा से रवि गोला को घोषणा हो चुकी है। वहीं, सपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर संदीप कुमार को बनाकर उसका नामांकन करा दिया। अब बसपा से ही प्रत्याशी की घोषणा होनी शेष है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्याशी की घोषणा के बाद ही सपा में कलह की शुरुआत हो गई थी। दो दिन पहले ही सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी के रूप में दीपक गिरी का नामांकन कराया था। इसके बाद पार्टी में विरोध शुरू हो गया था। हालांकि जिसने विरोध शुरू किया था उसको तो पार्टी से टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने दीपक गिरी को बदलकर संदीप कुमार पुत्र रणवीर सिंह सीना को प्रत्याशी बनाया है। आज जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने संदीप कुमार का नामांकन कराया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि अब पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार हैं।
वहीं, भाजपा से भी प्रत्याशी को घोषणा हो चुकी है। भाजपा ने रवि गोला को प्रत्याशी बनाया है। रवि गोला की पत्नी सुदेशबाला पांच वर्ष पूर्व नगर पालिका मवाना की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अयूब कालिया के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है। अयूब कालिया पहले सपा से टिकट की लाइन में थे। वहां से टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है। अभी तक बसपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वैसे बसपा से मौ. फराईम की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सपा ने दीपक गिरी को बदलकर संदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया