फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना नगर पालिका पद के लिये एक नामांकन पर्चा भरा गया

सरधना नगर पालिका पद के लिये एक नामांकन पर्चा भरा गया

Fri, 03 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सरधना नगर पालिका पद के लिये एक नामांकन पर्चा भरा गया
मवाना।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के छठे दिन शुक्रवार को नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए छह तथा वार्ड सदस्य के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। केवल वार्ड सदस्य के आठ नामांकन पत्र जमा किए गए। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए हस्तिनापुर से चार, बहसूमा से तीन, किठौर से दो तथा शाहजहांपुर से पांच नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए छह तथा वार्ड सदस्य के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वार्ड सदस्य के आठ नामांकन पत्र जमा हुए। नगर पंचायत हस्तिनापुर के अध्यक्ष पद के लिए छह तथा वार्ड सदस्य के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री तथा अध्यक्ष पद के चार तथा वार्ड सदस्य के 10 नामांकन जमा हुए। बहसूमा से अध्यक्ष पद के तीन, वार्ड सदस्य के सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष तीन तथा वार्ड सदस्य 12 नामांकन पत्र जमा हुए। फलावदा से अध्यक्ष पद के लिए दो, वार्ड सदस्य के लिए आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। परीक्षितगढ़ से वार्ड सदस्य के 10 नामांकन पत्रों की बिक्री तथा वार्ड नंबर दो से दीपशिखा सहित 15 ने नमांकन पत्र जमा किए। किठौर से अध्यक्ष पद के लिए चार, वार्ड सदस्य के 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अध्यक्ष के दो, वार्ड सदस्य के छह नामांकन पत्र जमा हुए। वहीं शाहजहांपुर से अध्यक्ष पद का एक, वार्ड सदस्य के नौ नामांकन पत्रों की बिक्री तथा अध्यक्ष के पाचं तथा वार्ड सदस्य के लिए 27 नामांकन जमा हुए।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान तहसील परिसर में रही कड़ी सुरक्षा
सरधना।
तहसील मुख्यालय पर नामांकन के छठे दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्चे भरे गए। इस बार ऑनलाइन फार्म भरकर जमा किए जा रहे हैं। वहीं, इंटरनेट क्नेक्टिविटी नहीं आने के कारण फार्म अपलोड करने में चुनाव ड्यूटी में लगे कुछ कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सारा ने पर्चा भरकर जमा कराया। वहीं, सभासद पद के लिए शुक्रवार को बीस नामांकन जमा किए गए। उधर, शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए पांच पर्चों की बिक्री हुई। वहीं, 14 नामांकन जमा किये गये। वार्ड सभासद पद के लिए 74 फार्म बिके और 79 नामांकन दाखिल हुए। दौराला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात पर्चे भरकर जमा किये गये। सभासद सदस्य के लिए 20 नामांकन पर्चे जमा हुए। दौराला में चेयरमैन पद के लिए सात और सभासद पद के लिए 12 नामांकन पर्चे जमा किये गये। जिसमें सपा के सिबंल पर मंजू उर्फ रेनू पत्नी ओमपाल ने पर्चा जमा किये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भी मौजूद रहे। करनावल नगर पंचायत चेयरमैन के लिए शुक्रवार को उधम सिंह की मां सुमित्रा देवी और पत्नी पुष्पा देवी ने नामांकन भरकर जमा किया। करनावल नगर पंचायत में अब तक चेयरमैन पद के लिए ब्रजपाल पुत्र हरपाल, सुभाष पुत्र ओमपाल, सुमित्रा पत्नी स्वर्गीय वीर नारायण, पुष्पा पत्नी उधम सिंह, धर्मपाल पुत्र हजारी, सोहनवीरी पत्नी सतपाल ने नामांकन किया गया। शुक्रवार को करनावल नगर पंचायत वार्ड सदस्य के लिए सात नामांकन जमा किये गये। लावड़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन बसपा समर्थित प्रत्याशी आफताब पुत्र शकील ने जमा किया। शुक्रवार को कोई पर्चा जमा नहीं हो सका। लावड़ नगर पंचायत सभासद पद के लिए शुक्रवार को 16 नामांकन भरे गये। खिवाई में चेयरमैन पद के लिए दो और सभासद पद के लिए सात पर्चे जमा हुए। हर्रा में चेयरमैन पद के लिए दो एवं वार्ड सभासद के लिए 17 नामांकन जमा हुए।
मुख्य बातें
शुक्रवार को नामांकन बिके और जमा किए गए
मवाना नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पर्चे बिके, 14 जमा हुए
मवाना में वार्ड सभासद के लिए 74 फार्म बिके और 79 जमा किए गए


पर्चे भरते ही चुनाव प्रचार में आई तेजी
जानीखुर्द। सिवाल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। वहीं, तीन वार्ड सदस्यों ने भी पर्चे भरे। अब तक अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन जमा किए जा चुके हैं। सिवाल खास नगर पंचायत का अध्यक्ष पद इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। गजाला ने बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन मेरठ तहसील में जमा किया था। शुक्रवार को मेहरूनिशा पत्नी वकील, फरमानी पत्नी नवाब, शहाना पत्नी माजिद और फुरकान पत्नी गुलजार ने समर्थकों के साथ मेरठ तहसील पहुंचकर नामांकन जमा किए। वहीं, वार्ड 13 के सदस्य पद के लिए साहिला और वार्ड 14 के लिए कुरैशा और जाहिद ने पर्चे जमा किए। अभी तक वार्ड सदस्य के कुल तीन ही प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए हैं। वहीं, संभावित प्रत्याशियों ने कस्बे में समर्थकों के साथ घूमकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।


डीएम से नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली
मवाना। जिलाधिकारी समीर वर्मा ने शुक्रवार को तहसील का निरीक्षण किया। वहीं, उपजिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी से चल रही नामांकन प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं, एआरओ ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि वार्ड नंबर छह से दस के लिए एक और एआरओ की व्यवस्था की जाए। इस पर डीएम ने एसडीएम को व्यवस्था कराने का आदेश दिया। वहीं, अधिवक्ता डीएम से मिले और कनेक्टिविटी के संबंध में शिकायत की। इस पर डीएम ने कहा कि यह समस्या पूरे उत्तर प्रदेश की है। शासन को लिखित में भेजा हुआ है। अधिवक्ताओं द्वारा दिए ज्ञापन को शासन को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed