फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भलसोना के ग्रामीणों ने की सरकारी रास्ते पर लगे कांटा हटवाने की मांग

भलसोना के ग्रामीणों ने की सरकारी रास्ते पर लगे कांटा हटवाने की मांग

Mon, 30 Oct 2017 06:22 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
भलसोना के ग्रामीणों ने की सरकारी रास्ते पर लगे कांटा हटवाने की मांग
सरधना।
विज्ञापन

ग्राम भलसोना के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को शिकायत भेजकर रास्ते में लगे गन्ना क्रय केंद्र को हटवाने की मांग की। उनका आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा ऐसा करके रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने एसडीएम को जांच करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

भलसोना गांव के ग्रामीणों ने रास्ते की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा गन्ना क्रय केंद्र लगाकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खसरा संख्या 52 पर रतौली-पाथौली मार्ग है। इसे भलसोना के कुछ लोगों ने क्रय केंद्र लगाकर अवरुद्ध कर दिया है। एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त को पत्र भेजकर की थी। मंडलायुक्त ने इसकी जांच कर समस्या का निस्तारण कराने के लिए एसडीएम राकेश कुमार सिंह को निर्देशित किया। शिकायत करने वालों में सतीश कुमार, राजवीर, उमेश कुमार, जसवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed