फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजलिसों का आयोजन।

मजलिसों का आयोजन।

Fri, 29 Sep 2017 06:51 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
मजलिसों का आयोजन।
मवाना।
विज्ञापन

मुहर्रम की आठ तारीख को मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। कई जगह पर अलम उठाए गए और अलम के जुलूस बरामद हुए।
मुहर्रम की आठ तारीख को पहली मजलिस इमाम बारगाह दरबारे हुसैनी में सुबह 8 बजे हुई। जिसमें मरसिया ख्वानी शबीह अब्बास उर्फ कल्लन मियां ने की। इसके बाद इमाम बारगाह कोटला में एक मजलिस हुई। इसके बाद नमाजे जुमा अहमद अली साहब के यहां हाजरी न्याज का अहतमाम हुआ। जहां पर सोगवारों ने शिरकत की। बाद न्याज एक मजलिस इमाम बारगाह सै. नवाब हसन के यहां एक मजलिसे अजा हुई। जिसमें मरसिया ख्वानी मास्टर सरूर इकबाल ने की और मिम्बर से आली जनाब मौलाना अजहर जैदी ने फजायल एवं मसायब हजरत अब्बास अलै. बयान किए। हजरत अब्बास करबला में इमाम हुसैन की फौज के अलमबरदार थे।

रात में पहली मजलिस इमाम बारगाह कोटला में हुई। इसके बाद एक मजलिस इमाम बारगाह खैरात अली में हुई। एक मजलिस इमाम बारगाह अबू तालिब अलै. मोहल्ला तिहाई में हुई। जहां पर बाद में मजलिस शहीबे ताबूत हजरत अब्बास अलै. बरामद हुई। जिसकी सोगवारों ने जियारत की। यहां पर मिम्बर से आली जनाब मौलाना वशारत हुसैन ने खिताब किया। 8 तारीख होने की वजह से कई जगह पर अलम उठाए गए और अलम के जुलूस बरामद हुए। अलमे हजरत अब्बास अलै. का बड़ा जुलूस रात में पारे मियां के मकान से शुुरू हुआ जो इमाम बारगाह तिहाई पर पहुंचकर खत्म हुआ। जुलूस में अंजुमने खैरात अली कोटला, अंजुमने दस्ता ए अब्बासिया शाहपुर गढ़ी तथा अंजुमने हुसैनी तिहाई ने शिरकत की और मातमपुर्सी करते हुए नोहाख्वानी की। उधर, नंगला चांद में आज जुलूसे जुलजनाह बरामद हुआ। जो इमाम बारगाह डा. मौ. अली से शुरू होकर मस्जिद पर जाकर खत्म हुआ।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मुहर्रम की आठ तारीख को कई जगह अलग उठाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed