फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुंडाली थाना पुलिस संदिग्ध अवस्था मे केरोसिन की गाडी पकडी जांच के बाद केमिकल होना पाया गया।

मुंडाली थाना पुलिस संदिग्ध अवस्था मे केरोसिन की गाडी पकडी जांच के बाद केमिकल होना पाया गया।

Wed, 27 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
मुंडाली थाना पुलिस संदिग्ध अवस्था मे केरोसिन की गाडी पकडी जांच के बाद केमिकल होना पाया गया।
माछरा। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव शफियाबाद लोटी स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात करीब 11 बजे पिकअप गाड़ी पहुंची। उसमें सात ड्रम लदे थे। जिसे देख कई लोग यहां पहुंच गए। वे ड्रमों में केरोसिन भरा होने एवं इसे डीजल में मिलावट करने के लिए लाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर मुंडाली पुलिस पहुंच गई तथा उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। ड्रम लदी गाड़ी एवं उसके चालक को थाने ले आई। एसडीएम सदर मेरठ एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार सुबह आपूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पहुंचे और जांच की। उन्होंने ड्रमों में केमिकल होने की जानकारी दी। इसे पेंट एवं क्लीनिंग में प्रयोग किया जाना बताया है। गाड़ी चालक सुशील कुमार ने बिल दिखाया। उसने बताया कि वह परतापुर स्थित कृष्णा एंटरप्राइजेज से केमिकल लेकर हापुड़-किठौर रोड से धनौरा जा रहा था। वह पंप पर डीजल लेने के लिए रुका था। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक ने ड्रमों की जांच कर उसमें बैनजीन केमिकल बताया है। उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है। हालांकि जांच के बाद गाड़ी एवं चालक को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed