{"_id":"59c7b6f34f1c1b9a688b650b","slug":"15062607618-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की शिनाख्त
Updated Sun, 24 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
तीन दिन पहले हाईवे पर नंगली गेट के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार शाम अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त सकौती गांव निवासी अमित (20) पुत्र ज्ञान सिंह के रूप में की।
सकौती गांव निवासी अमित शुक्रवार रात नंगली गेट के सामने साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान खतौली की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। टोल एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार शाम अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त अमित के रूप में की है। इसके बाद पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अमित की मौत से परिजनों में मातम है।