फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिवाया गांव में पति व ससुर ने मिलकर महिला को पीटा

सिवाया गांव में पति व ससुर ने मिलकर महिला को पीटा

Mon, 18 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
सिवाया गांव में पति व ससुर ने मिलकर महिला को पीटा
दौराला। सिवाया गांव में रविवार सुबह दहेज की मांग को लेकर पति और ससुर ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है। रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर में बताया कि उन्होंने सिवाया गांव निवासी राहुल से 28 फरवरी को बेटी की शादी की थी। आरोप है कि दामाद और समधी दहेज में एक लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे हैं। इंकार करने पर उन्होंने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। रविवार को भी दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता के परिजन दौराला थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed