{"_id":"59bee66f4f1c1bae688b518c","slug":"150568308519-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्हेडा गांव में मकान में घुसा सांड, जमकर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्हेडा गांव में मकान में घुसा सांड, जमकर मचाया उत्पात
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्हैड़ा गांव में एक सांड़ ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची एनिमल्स सोसाइटी की टीम ने सांड़ को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
करीब एक महीने से पल्हैड़ा गांव व आसपास क्षेत्र में एक सांड़ ने उत्पात मचा रखा है। वह कई लोगों को घायल भी कर चुका है। शनिवार को भी सांड़ ने पल्लवपुरम फेस वन में कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान पल्हैड़ा में वह राधे के घर में घुस गया और वहां रखा काफी सामान तोड़ डाला। परिवार के लोगों ने किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर एनिमल्स सोसाइटी के डॉ. अंशुल वशिष्ठ टीम के साथ पहुंचे और सांड़ को किसी तरह नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश किया। बाद में टीम सांड़ को एक गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गई और जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने उसका उपचार भी किया। डॉ अंशुल ने बताया कि सांड़ के मुंह में कांटे घुसे थे। मुंह में दर्द की वजह से वह उत्पात मचा रहा था।
खास बात
घर में की तोड़फोड़, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान