{"_id":"59be83fb4f1c1bb1688b53cf","slug":"150565788114-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस सहित एक के बाद एक कर भिडे तीन वाहन, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस सहित एक के बाद एक कर भिडे तीन वाहन, कई यात्री घायल
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के निकट देहरादून डिपो की बस समेत तीन वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो कारों एवं बस में सवार आधा दर्जन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया है।
मटौर गांव निवासी राहुल रविवार दोपहर स्विफ्ट कार में सवार होकर मोदीपुरम से गांव के लिए लौट रहा था। हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा के निकट पीछे से आ रही देहराूदन डिपो की रोड़वेज बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे पहले की मामला कुछ समझ में आता वैसे हीे पीछे से आ रही एक वोल्गा कार का चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस में पीछे से टकरा गया। हादसे में कार सवार दो चालक समेत बस के चार यात्री भी चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त तीनों वाहनों को कब्जे में लिया है। हालांकि मामूली रूप से चोटिल यात्रियों का सीएचसी में उपचार कराया है। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि देर शाम तीनों वाहन स्वामियों में समझौता हो गया है।