{"_id":"59bc4a004f1c1b1d688b4da9","slug":"150551196314-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना-नानू मार्ग पर रोडवेज की साइड लगने से टेंपो नाले में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना-नानू मार्ग पर रोडवेज की साइड लगने से टेंपो नाले में पलटा
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
बस की साइड लगने पर टेंपो नाले में पलटा
हादसे में बस में बैठी कई सवारी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
सरधना नानू मार्ग पर शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस से साइड लगने से सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर मढ़ियाई के पास नाले में पलट गया। इस बीच चालक बस लेकर वहां से फरार हो गया। मार्ग से होकर गुजर रहे लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। वहीं, घायलों को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पोहल्ली निवासी विजयपाल पुत्र शिवचरण ने टेंपो चलाता है। मढ़ियाई मार्ग पररोडवेज बस ने टेंपो साइड मार दी। इस बीच टेंपो नाले में पलट गया। टेंपो में कई सवारी बैठी थी। टेंपो पलटने के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। मार्ग होकर गुजर रहे लोगों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक विजयपाल, शकील, कल्लू, सरधना निवासी इस्लाम के साथ एक महिला सवारी भी घायल हो गई। घायलों को नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।