फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैंग रेप व लूट के मामले में आठ माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

गैंग रेप व लूट के मामले में आठ माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं

Fri, 15 Sep 2017 01:40 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
गैंग रेप व लूट के मामले में आठ माह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं
आठ माह से लगा रही थाने के चक्कर,
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गैंगरेप और लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आठ माह से थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन आज तक उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्याय दिलाने की मांग की है। महिला ने 2016 में दूसरे संप्रदाय के तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट का मामला दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। महिला ने बताया कि वह छह जनवरी 2017 को वह अस्पताल से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान बिजौली संपर्क मार्ग पर घात लगाये बैठे उन्हीं तीन आरोपियों ने उसे घेर लिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे के बल पर गन्ने के खेत में खींचकर कर दुष्कर्म किया। तीनों आरोपी उसकी सोने की चेन व झुमकी भी लूटकर ले गये। खरखौदा थाने में शिकायत पर भी पुलिस ने उसकी डाक्टरी नहीं कराई। महिला रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई बार थाने के चक्कर काट चुकी है। महिला ने 12 सितंबर को मेरठ आईजी को भी प्रार्थना पत्र दिया। मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही आए हैं। मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली है तो जांच कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed