{"_id":"59bae1364f1c1b99688b49aa","slug":"15054196007-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त व्यापारी एसोसिएसन ने किया अधिशासी अभियंता का घिराव किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त व्यापारी एसोसिएसन ने किया अधिशासी अभियंता का घिराव किया।
Updated Fri, 15 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
विद्युत निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता का घेराव कर ज्ञापन दिया। अधिशासी अभियंता ने शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने कहा है कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा सिस्टम लोडिंग चार्ज खत्म किया जा चुका है। लेकिन नगर में उपभोक्ताओं से अभी तक यह चार्ज लिया जा रहा है। नए कनेक्शन लगाए जाने पर विभाग द्वारा उपभोक्ता को सीलिंग प्रमाण पत्र मौके पर नहीं देकर परेशान किया जाता है। आईपीडीएस योजना के तहत होने वाले कार्य में केवल खंभे लगा दिए हैं। बीते एक सप्ताह से कस्बे में बिजली कटौती ज्यादा हो रही है। मात्र 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। घास मंडी में ट्रांसफार्मर लगाए जाने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर अधिशासी अभियंता महेश चंद ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। घेराव करने वालों में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, आकाश रस्तोगी, अमित रस्तोगी आदि थे।