फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्घुत मीटर लगने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे बीस के खिलाफ तहरीर दी

विद्घुत मीटर लगने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे बीस के खिलाफ तहरीर दी

Wed, 13 Sep 2017 07:15 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
विद्घुत मीटर लगने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे बीस के खिलाफ तहरीर दी
खरखौदा। विद्युत निगम द्वारा क्षेत्र के आसपास के सभी गांवों में मीटर लगाये जा चुके हैं। इसके बावजूद ग्रामीण लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। वहीं, टीम ने बुधवार को छापेमारी कर उनके केबल जब्त कर लिये तथा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के खरखौदा उपकेंद्र के जेई जयवीर सिंह के अनुसार क्षेत्र के सभी गांवों में मीटर लगाने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। सभी के मीटर चालू कर दिए हैं। वहीं, गांव बिजौली में भी मीटर लगने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बुधवार को निगम की टीम बिजौली में छापेमारी करने पहुंची। उसने अशोक, जोनी, सुधीर त्यागी, सुभाष त्यागी, नवीन, राजबल, मुनीम खां, सत्यप्रकाश, नरेश, टेकचंद, राकेश, संजय, नरेश कुमार, सचिन, मीनू, मटरू आदि के यहां विद्युत मीटर लगाए जाने के बावजूद बिजली चोरी पकड़ी। वहीं, गांव बिजौली निवासी देवदत्त पर बकाया होने के कारण कनेक्शन काटकर केबल जब्त कर लिया। उधर, गांव बहरानपुर निवासी योगेंद्र निजी नलकूप चलाता मिला। वहीं, अजीराम कनेक्शन काटे जाने के बाद भी कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। उधर, गांव खंदावली निवासी सुभाष भी लाइन से सीधी कटिया डालकर निजी नलकूप चलाता मिला। जेई ने सभी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed