फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्लर्क की मौत के बाद चलती रही फ्रेशर पार्टी से विवि हुई शर्मशार

क्लर्क की मौत के बाद चलती रही फ्रेशर पार्टी से विवि हुई शर्मशार

Wed, 13 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
क्लर्क की मौत के बाद चलती रही फ्रेशर पार्टी से विवि हुई शर्मशार
कर्मचारी की मौत के बाद ही विवि परिसर में पार्टी का मामला, कर्मचारी और शिक्षकों में रोष
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में क्लर्क की मौत के बाद चल रही फ्रेशर पार्टी से विवि शर्मशार हो गया। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी और शिक्षकों ने रोष व्यक्त करते हुए पार्टी में शामिल होने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम इस संबंध में कर्मचारी यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से भी मिला। कृषि विवि में रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात क्लर्क कमलेश कुमार राठौर की सोमवार को हार्टअटैक से मौत हो गई थी। मौत होने के बाद शव कैंपस में पहुंचा ही था कि विवि के गांधी भवन में फ्रेशर पार्टी शुरू कर दी गई। विवि के कई अधिकारी इसमें शामिल रहे। देर रात तक पार्टी चलती रही।
कर्मचारियों और शिक्षकों में फ्रेशर पार्टी को लेकर रोष व्याप्त है। शाम के समय कृषि विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज सेंगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति डॉ. गया प्रसाद से मिला। कर्मचारियों ने कहा कि क्लर्क की मौत के बाद पार्टी नहीं चलनी चाहिए थी। जिस पर कुलपति ने तर्क दिया कि उन्होंने पार्टी को मना किया था। कर्मचारियों ने मांग रखी की पार्टी में जो भी अधिकारी शामिल रहे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। जिस पर कुलपति ने आश्वासन दिया कि जो भी मदद होगी वह करेंगे और पार्टी के संबध में डीएसडब्लू और डीन बायोटेक से जानकारी लेंगे। इस दौरान विकास धामा, अमित चौधरी, अरुण तेवतिया, एनएन उपाध्याय, वीके शुक्ला, प्रदीप सिंह, अमित चौधरी, आरके सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्टी से विवि की छवि खराब हुई: मनोज सेंगर
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज सेंगर का कहना है कि विवि में रात की घटना से सभी को शर्मशार कर दिया है। यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। पार्टी को बंद नहीं किया गया और देर रात तक चलने दिया। घटना ने विवि की छवि को खराब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला अधिकारी बच्चों के साथ पहुंची थी पार्टी में
विवि की एक महिला अधिकारी फ्रेशर पार्टी के लिए अपने बच्चों को लेकर पहुंची थी। महिला ओर उसके बच्चों ने भी पार्टी में मस्ती की, किसी ने भी पार्टी को बंद कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed