फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन।

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन।

Wed, 13 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने दिया एसडीएम को ज्ञापन।
व्यापारियों ने समस्याओं का समाधान न होने पर दी चेतावनी
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापारियों ने तीन दिन में समाधान न होने पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विद्युत निगम, श्रम विभाग, वाणिज्य कर, राज्यकर विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका, मंडी समिति आदि के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों की अवेहलना कर सुबह कार्यालय में नहीं रहते। ऐसे में व्यापारियों को अपना कार्य छोड़कर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। नगर पालिका में जिन समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया था। उनमें ने किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गुड़ मंडी में पाइप लाइन डलावाए जाने, जर्जर सड़कों को ठीक कराए जाने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने आदि मांगों का भी समाधान नहीं हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय पर नहीं मिलते है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने सप्ताह भर में लगभग चौदह घंटे आपूर्ति दी गई। उन्होंने कहा कि जीएसटी में विद्युत कनेक्शन दुकानदार के नाम होना चाहिए। विद्युत निगम के अधिकारी अब नाम बदलने में परेशानी खड़ी कर रहे हैं। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से त्वरित कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने पर एसडीएम कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में अक्षय शर्मा, इमरान इलाही, जयभगवान प्रजापति, दीपक गुप्ता, राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, सुधीर शर्मा, मोहित दुबलिश, जफर अहमद, जावेद, अनुभव दुबलिश, नदीम, दिलशाद अहमद, कपिल दुबलिश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed