{"_id":"59b693874f1c1bf27f8b608a","slug":"15051375651-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचाए लाभ: गया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचाए लाभ: गया प्रसाद
Updated Mon, 11 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुलपति ने कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों के साथ सोमवार को बैठक करके रबी की फसलों की बुवाई की तैयारी की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त कृषि विवि में अगले माह होने वाले अखिल भारतीय किसान मेला एवं पशु प्रदर्शनी की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विवि के कुलपति डा. गया प्रसाद की अध्यक्षता में 14 कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। कुलपति ने कहा रबी की तैयारी में अभी से जुटना होगा। इसकी रूप रेखा पहले से ही तैयार कर ली जाए। इससे कार्य सही ढंग से होगा। खरीफ की फसल के बाद अब रबी की बुवाई का समय आ रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसान हित में काम करें। किसानों के लिए ऐसी तकनीक उपलब्ध कराएं जिससे उनकी समस्या का समाधान हो सके और उत्पादन भी बढ़ सके। वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को नई-नई तकनीक की जानकारी देनी होगी। कृषि क्षेत्र में आ रही समस्याओं को भी ध्यान में रखकर उन्हें दूर किया जाए। कुलपति ने बताया कि कृषि विवि में 7 से 9 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए अभी से ही जुटना पडे़गा। कुलपति ने सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों को अधिक से अधिक किसानों को मेले में लाने के भी निर्देश दिए। मेले में केवीके के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में किसान पहुंचेंगे तो इसका लाभ उन्हें मिलेगा। इस दौरान निदेशक प्रसार डा. एसके सचान, सह निदेशक प्रसार डा. सतेंद्र कुमार खारी, डा. गजेंद्र पाल, डा पीके सिंह, डा. ओमवीर सिंह, डा. हरिओम कटियार, डा. मुकेश, डा. एनएम त्रिपाठी, राजीव भारद्वाज और विनय गौड़ आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रभारियों के साथ कुलपति ने ली बैठक