{"_id":"59b425f64f1c1bf87f8b5601","slug":"15049784413-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोहल्ली से भैंसा चोरी उर काट डाला-विरोध पर फायर झौंका-रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोहल्ली से भैंसा चोरी उर काट डाला-विरोध पर फायर झौंका-रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना।
पोहल्ली गांव में शुक्रवार रात एक दलित के घेर में बंधा भैंसा चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने जाग होने पर चोरों का पीछा किया तो उन्हें जंगल में भैंसा काटते पकड़ लिया। उस जगह पर बाइक सवार खिर्वा के दो युवक खडे़ थे। उन्होंने पोहल्ली के ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात में ही एक चोर को धर दबोचा।
पोहल्ली निवासी दलित गोपीचंद पुत्र नत्थन ने बताया कि शुक्रवार रात उसके घेर में भैंसा बंधा था। चोर देर रात कुंबल करके भैंसा चोरी कर ले गये। जाग होने पर ग्रामीणों ने पशु चोरों का पीछा किया तो रास्ते में खिर्वा निवासी बाइक सवार दो युवक ग्राम दुर्वेशपुर के रास्ते में मिले। वहीं, कुछ लोग भैंसा काट रहे थे। खुद को घिरा देख बाइक सवार और भैंसा काट रहे चोरों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस पर चोर वहां से भाग खडे़ हुए। गोपीचंद की तहरीर पर पुलिस ने मन्नी पुत्र सोहनपाल, जुबैर पुत्र रफीक, शाहरूख पुत्र चोनी उर्फ इस्लाम, आसू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मन्नी पुत्र सोहनपाल को दबोच लिया। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पोहल्ली में पशु चोरी के मामले में चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और पशु चोरी कर काटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया है।-धर्मेंद्र सिंह राठौर थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
मुख्य बातें
पोहल्ली निवासी दलित का भैंस घेर से चोरी कर लिया था
ग्रामीणों से घिर जाने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए