{"_id":"59b14c994f1c1be97f8b4bc9","slug":"150479172117-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौड खुर्द में पुण्यतिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौड खुर्द में पुण्यतिथि आज
Updated Thu, 07 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। चार वर्ष पूर्व हुए कवाल कांड के बाद सांप्रदायिक दंगे का शिकार किसान वीरेंद्र उर्फ पप्पू निवासी मौड़ खुर्द की शुक्रवार को बरसी मनाई जाएगी। प्रशासन इस दौरान शांति बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।
बता दें कि वर्ष 2013 में मौड़ खुर्द निवासी वीरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र हरपाल एवं मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी वीरेंद्र पुत्र विक्रम की गांव नंगला मंदौड़ से बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत से लौटते समय मीरापुर के मुंझैड़ा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खींचकर निर्मम हत्या कर दी थी। शुक्रवार को गत वर्षों की भांति वीरेंद्र की चौथी बरसी पर हवन किया जाएगा। गांव मौड़ खुर्द स्थित शिव मंदिर परिसर में होने वाले बरसी कार्यक्रम को पुलिस प्रशासन शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मुस्तैद है। एसओ राजेंद्र ओजस्वी ने बताया कि कोई अराजक तत्व फिजा न बिगाड़ दे। इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि बरसी कार्यक्रम में किसी भी वक्ता को भड़काऊ भाषणबाजी नहीं करने दी जाएगी। जिससे किसी की जनभावानाओं को ठेस पहुंचे।
अवैध तरीके से डीजल-पेट्रोल बेचने वालों पर शिकंजा
बहसूमा। पुलिस ने कस्बे में अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
कस्बे में बीते दस वर्ष से पेट्रोल पंप नहीं है। इसके चलते कुछ दुकानदार अवैध रूप से मिलावटी तेल बेच रहे हैं। इसकी शिकायत समय-समय पर पुलिस एवं तहसील स्तर पर होती रहती है। तेल बेचने वाले मोटे मुनाफे के फेर में सेटिंग करके बेखौफ कारोबार कर रहे हैं। अवैध और मिलावटी ईंधन बेचने वाले वाहन चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। वहीं, मिलावटी ईंधन से बाइक एवं वाहनों के इंजन सीज हो रहे हैं। जिससे वाहन बेहिसाब धुआं देकर वातावरण दूषित करके सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। बाइक मिस्त्री शहजाद एवं अंजेश का कहना है कि मिलावटी ईंधन से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। मुख्य मार्ग के उत्तरी छोर पर दो, थाने एवं मुख्य बाजार से कैलाशपुरी तक चार जगह, कैलाशपुरी में तीन, बटावली मार्ग पर दो, हंसापुर मार्ग पर एक समेत करीब 12 स्थानों पर अवैध एवं मिलावटी ईंधन बेचने वालों पर पुलिस ने दो दिन से शिकंजा कसा है। जिससे उक्त कारोबारियों में हड़कंप है। वहीं, इस संबंध में एसओ राजेंद्र ओजस्वी का कहना है कि अवैध एवं मिलावटी ईंधन बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। इन विक्रेताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
अंधाधुंध विद्युत कटौती से रोष
बहसूमा। प्रदेश सरकार का ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है। यह निर्देश शायद बहसूमा क्षेत्र में लागू नहीं होते हैं। इसके चलते प्रतिदिन बेतहाशा कटौती की जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है।
कस्बा निवासी बिंदो राठी, जोगेंद्र वधुड़ी एवं वेदपाल गुर्जर का कहना है कि कस्बे को केवल 7-8 घंटे किस्तों में विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जिससे फसलों की सिंचाई एवं व्यापारियों के कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। दिन में तपिश एवं उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उनका कहना है कि इससे पहले सपा सरकार में कस्बे को 18 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही थी। इस संबंध में जेई धर्मेद्र कुमार का कहना है कि लखनऊ के आदेश के मुताबिक आपूर्ति की जा रही है।