{"_id":"59a5d46e4f1c1b10278b466e","slug":"150404005117-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ निकाली गणपति शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ निकाली गणपति शोभायात्रा
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति महोत्सव शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
कस्बे के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी शोभायात्रा
किठौर।
कस्बा शाहजहांपुर में आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को गणपति शोभायात्रा निकाली गई। गढ़ गंगा बृज घाट पर विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं और महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। शोभायात्रा का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार अधाना और पूर्व प्रधान मुस्लिम खां ने किया। शोभायात्रा चामुंडा मंदिर से आरंभ होकर मेन बाजार, महलवाला रोड, बड़ा बाजार, अहेरिया मोहल्ला से होकर कंठी माता मंदिर पर जाकर संपूर्ण हुई। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण, मां यशोदा, शिव पार्वती की सुंदर झांकी रहीं। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवाओं और महिलाओं ने डांस कर विघभन विनाशक गणेश के जयकारे लगाए। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान रवि सैनी, विपिन सैनी, मांगे, मनोज कंसल, पंकज कंसल, मुकेश कंसल, प्रदीप कंसल, अमित राठोड़, आशीष, सुमित, गौरव, अमित, प्रमोद, हरकेश आदि रहे।
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल
शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान तबारक उल्ला खां, मुस्लिम खां, इसरार कुरैशी, वसीउर्रमान ने यात्रा का स्वागत करते हुए जलपान कराया।