{"_id":"59a1cffb4f1c1bf45a8b48ae","slug":"15037767651-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजादका मे तालाब की सफाई न होने से संक्रमण की आंशका।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजादका मे तालाब की सफाई न होने से संक्रमण की आंशका।
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलावदा। ग्राम बहजादका में सालों से तालाब की सफाई न होने से लोगों में संक्रामक रोग फैलने का डर है। तालाब मे गंदा पानी व कूड़ा जमा होने से मच्छरों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। नरेंद्र, अर्जुन प्रशांत आदि ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई करीब पांच साल पहले हुई थी। तालाब की सफाई न होने पर गंदगी से मच्छरों में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में वर्तमान प्रधान ने सफाई के संबंध में कोई काम नहीं किया है। इस संबंध में जोगेंद्र प्रधान का कहना है कि गांव में तीन तालाब है। इसमें से दो तालाब के पानी की निकासी आसानी से हो जाती है। टेंडरी वाले तालाब के पानी की निकासी के लिये कोई उपाय नहीं है। किसानों से बात करके जल्द तालाब की सफाई करा दी जाएगी।
बिजली बिल ठीक कराने के लिए कैंप आज
फलावदा। विद्युत निगम के जेई विनोद कुमार ने बताया कि कई बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में मीटर रीडिंग को लेकर समस्या पैदा हो रही है। बिजली के बिलों को ठीक करने के लिए रविवार को फलावदा बिजलीघर पर विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा कैंप लगाया जायेगा। बिजली के बिल का समय से भुगतान न करने पर बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।