फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   थाने में बैठे युवक ने विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बताया कि समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने उससे कहा है कि धर्मपरिवर्तन कर ले,

थाने में बैठे युवक ने विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बताया कि समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने उससे कहा है कि धर्मपरिवर्तन कर ले,

Fri, 25 Aug 2017 08:35 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
थाने में बैठे युवक ने विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बताया कि समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने उससे कहा है कि धर्मपरिवर्तन कर ले,
मवाना। थाने में बैठे युवक पर समुदाय विशेष के कुछ युवकों द्वारा धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मिले और जानकारी की।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला बदायूं निवासी प्रमोद मवाना से समुदाय विशेष की युवती को लगभग सात पहले लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले युवती को प्रमोद के साथ बरेली से गिरफ्तार किया था। वह अभी तक थाने में बैठा हुआ है। विहिप और बजरंग दल के सौरभ शर्मा एवं नवनीत चौहान आदि थाने पहुंचे। उन्होंने वहां पर प्रमोद से बातचीत की। विहिप के प्रांत प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा के अनुसार प्रमोद ने उनको बताया कि कुछ युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि उसकी उक्त युवती से शादी करा दी जाएगी। हालांकि प्रमोद उक्त युवकों के बारे में जानकारी नहीं दे सका। वहीं, उस समय थाना प्रभारी के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता लौट गए। सौरभ शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रमोद को भरोसा दिलाया कि यदि कोई परेशानी होती है तो उनको बताए, वे उसके साथ हैं। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि ऐसे कोई युवक थाने में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed