फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गणेश चतुर्थी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

गणेश चतुर्थी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 25 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खरखौदा। गणेश चतुर्थी पर गांव फफूंडा स्थित एनकेबीआर एकेडमी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी व यूकेजी के बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहने। इस दौरान कलश यात्रा में गणपति बप्पा मोरया व देवा श्री गणेशा पर बच्चों ने नृत्य किया। किडर गार्डन सेक्शन के लिए काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने कविता पाठ किया। इसमें यूकेजी के पुष्कर, आफरीन व अक्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी से लावण्या, उर्वशी, ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. अनुप्रिता शर्मा ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चे भारतीय संस्कृति से अवगत होते हैं। संचालन राधा जोशी ने किया। इस मौके पर प्रीति त्यागी, हेमा, एकता, रीना, रेनू, मोनिका व प्रीति सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed