फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फलावदा रोड पर नगर पालिका द्वारा जोहड से पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था।

फलावदा रोड पर नगर पालिका द्वारा जोहड से पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था।

Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
फलावदा रोड पर नगर पालिका द्वारा जोहड से पानी निकासी के लिए लगाए गए पंप को चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था।
मवाना। फलावदा रोड स्थित तालाब के पानी की निकासी के लिए लगाया पंप चोरी की बिजली से चलाया जा रहा था। इस बाबत विद्युत निगम के एसडीओ ने तुरंत जेई को भेजकर केबल कब्जे में ले लिया। पालिका को बिना कनेक्शन बिजली प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है। इसके विपरीत नगर पालिका मवाना द्वारा फलावदा रोड स्थित तालाब से पंप डालकर पानी की निकासी की जा रही थी। इस पंप को चलाने के लिए पहले अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिया गया था। वर्तमान में बिजली चोरी करके इसे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीओ योगेंद्र बजाज का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने तुरंत विद्युत निगम के जेई को आदेश किया कि तुरंत केबल उतारकर कब्जे में लिया जाए। पालिका को चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार बिजली का प्रयोग न करें। वहीं, इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. संतोष चतुर्वेदी का कहना है कि कनेक्शन लिया हुआ है और मीटर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश शर्मा अधिशासी अधिकारी नियुक्त
मवाना। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. संतोष चतुर्वेदी ने पालिका के तहसील स्तरीय समस्त वादों की पैरवी के लिए एडवोकट मोहम्मद महताब को हटाकर उनके स्थान पर आदेश शर्मा को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed