{"_id":"599f266a4f1c1bbe448b48b0","slug":"15036023098-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य की कुर्सी को लेकर जंग
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। नगर के जनता इंटर कालेज के तत्कालीन प्रधानाचार्य को लाखों रुपये गबन व अन्य आरोपों के चलते लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बावजूद कालेज पहुंचे प्रधानाचार्य ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से अभद्रता की। इसके बाद प्रबंधक समिति ने जांच समिति गठित कर प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया। जनता इंटर कालेज में 17 मार्च 2016 को आडिट किया गया था। इसमें विज्ञान निधि से 149845 रुपये व अन्य छात्र निधियों से समय-समय पर रुपया निकालने के आरोप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पर लगाये गये थे। उन पर अनुशासनहीनता, स्टाफ के उत्पीड़न व प्रबंधतंत्र के सभी कार्यों को अपने हाथ में लेने के गंभीर आरोप थे। इस पर उन्होंने अपनी इच्छा से दीर्घकालीन वेतन रहित अवकाश ले लिया था। अवकाश के बीच में ही एक सप्ताह पहले वह बिना प्रबंध समिति की अनुमति के कार्यालय आए और कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोपाल दत्त से अभद्र व्यवहार किया। दिनेश शर्मा ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से प्रधानाचार्य कक्ष की चाबी मांगी और जबरन प्रधानाचार्य की कुर्सी पर काबिज हो गए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना प्रबंध समिति को दी। प्रबंधक समिति ने 22 अगस्त को दिनेश शर्मा के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया। एक जांच समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष डा. देशराज सिंह, सदस्य धर्मपाल शर्मा, व सत्यप्रकाश शर्मा है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुये समिति ने दिनेश शर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन