फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील मुख्यालय पर अक्खेपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन 16-16-15

तहसील मुख्यालय पर अक्खेपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन 16-16-15

Thu, 24 Aug 2017 02:27 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर अक्खेपुर के ग्रामीणों का प्रदर्शन 16-16-15
राशन डीलर के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
तहसील मुख्यालय पर बुधवार को अक्खेपुर के ग्रामीणों ने राशन डीलर के समर्थन और ग्राम प्रधान के विरोध में प्रदर्शन किया। राशन डीलर सहित कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाए। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच की मांग की। उधर, एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अक्खेपुर के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधान के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर राशन डीलर से अवैध वसूली का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर फर्जी शिकायत भी कर रहा है। एसडीएम राकेश कुमार सिंह मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। राशन डीलर पंकज कुमार ने तीस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। शिकायत करने वालों में ईश्वर, राजकुमार, श्रीपाल बृजेश, सतेंद्र, आनंद, अरुण, राकेश, मामचंद, गौरव, सुखपाल, नरेश, अरुण, शांति, कमलेश, सविता, सुशीला, सुमन, शरमिष्ठा, सर्वेश, बबली, सुखबीरी, प्रवेश आदि रहे। वहीं प्रधान पक्ष की ओर से राहुल, राकेश, अमित, रोहित, संदीप, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


फर्जी तरीके से शिकायत का आरोप
ग्राम प्रधान तीस हजार रुपये प्रति माह की मांग कर रहा है। पैसा न देने पर उसकी फर्जी तरीके से शिकायत की जा रही है। - पंकज कुमार, राशन डीलर।

उच्चाधिकारियों से शिकायत की
राशन डीलर की शिकायत उच्चधिकारियों से की गई थी। इस मामले जांच चल रही है। बुधवार को मंडलायुक्त से शिकायत की गई। - दीपक कुमार, ग्राम प्रधान, अक्खेपुर।

मंडलायुक्त से की शिकायत
ग्रामीणों के साथ मिलकर पूरे मामले की शिकायत मंडलायुक्त से की गई है। - दीपक कुमार, ग्राम प्रधान, आक्खेपुर।

मामले की जांच कर कार्रवाई होगी
दोनों पक्ष एक दूसरे की शिकायत कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो सही होगा उस हिसाब से कार्रवाई होगी। - राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सरधना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed