{"_id":"59988b1c4f1c1b120e8b46e8","slug":"150316932817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन।
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कृषक इंटर कालेज में ताइक्वांडो की तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इसका उद्घाटन कृषक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अंकित और अनुज, जूनियर वर्ग में राहुल पाल और तनु तोमर, सब जूनियर वर्ग में अभिजीत सिंह एवं मीनाक्षी, सब सीनियर वर्ग में मनीष कुमार एवं अंकित कुमार आदि अपने-अपने वजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र, कालेज के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह आगे चलकर प्रदेश एवं देश स्तर पर नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कालेज स्तर पर छात्र एवं छात्राओं को हर प्रकार का प्रशिक्षण देते हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, कबड्डी, वॉलीबाल, ताइक्वांडो भी सिखाया जाता है
शिक्षक नेता नरेश पाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छे खिलाड़ी एवं नागरिक बनाने का रहता है। जिससे बच्चे खिलाड़ी कोटे से पुलिस और सेना में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार ने कहा कि कालेज में सभी मिलकर अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं। जिससे पढ़ाई के साथ बच्चों में अच्छी प्रतिभा आ सके एवं सफल खिलाड़ी बन सके। हमारा यही प्रयास रहता है। अंत में विजेताओं को कालेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीटीआई विजय सिंह, संजीव कुमार, विनोद कुमार, सचिन मलिक, राजेश कुमार, नाहर सिंह, जितेन्द्र कुमार वर्मा, गोविंद, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
मुख्य बातें
कृषक इंटर कॉलेज में पहली बार संपन्न हुई प्रतियोगिता