फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस कमजोर प़डती दिखाई दे रही है।

पुलिस कमजोर प़डती दिखाई दे रही है।

Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कमजोर प़डती दिखाई दे रही है।
अमिताब हत्याकांड में थाने पर हुआ था बखेड़ा, कमजोर पड़ी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। अमिताब हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर थाने पर करीब डेढ़ माह पूर्व हुए बवाल के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस कमजोर पड़ती दिखाई दे रही है।
पुलिस ने इस मामले में 61 लोगों को नामजद व 250 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन पांच आरोपियों को ही गिरफ्तार कर जेल भेज पायी। इसके बाद एसपी देहात के नेतृत्व में मात्र एक दिन ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन फिर थाना पुलिस ने दबिश के नाम पर चुप्पी साध ली। नगर में चर्चा है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने से कतरा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस यदि इसी तरह आरोपियों को खुली छूट देती रही तो उनका दुस्साहस और बढ़ जाएगा। जिसका खामियाजा आम जनता और पुलिस को ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

20 आरोपियों के फोटो की पहचान
एसपी देहात ने बवाल में नामजद आरोपियों की फोटो से पहचान कर कार्रवाई आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते पुलिस अभी तक बीस आरोपियों की ही पहचान कर पाई है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास की बात कह रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी कमरुद्दीन अपने चार पुत्रों के साथ पुलिस पर पथराव, फायरिंग एवं आगजनी की घटना में शामिल था। इन पांचों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में कमरुद्दीन की पहचान होने के बाद एसपी देहात के निर्देश पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस मामले में नामजद 14 आरोपी जेल जा चुके हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -विनोद कुमार, थानाध्यक्ष
------------------------
डॉक्टरों ने दिया व्याख्यान
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप अग्रवाल व हड्डी रोग विशेषज्ञ ने डायट प्रशिक्षुओं को इन रोगों पर व्याख्यान दिया। दोनों चिकित्सकों ने डायट प्रशिक्षुओं तथा संकाय सदस्यों को दिए व्याख्यान में कैंसर, हड्डी रोग, सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस, डायबिटीज, मोटापा आदि विषयों पर चर्चा करते हुए इन बीमारियों के उपचार व सावधानियों पर प्रकाश डाला। संचालन इकबाल अहमद ने किया। डायट प्राचार्य मौ. अल्ताफ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed