फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला पंचायत सदस्य का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज

जिला पंचायत सदस्य का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज
मंगलवार को पत्नी ने किठौर थाने में कराई अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुधवार को अनुज वाल्मीकि ने वीडियो जारी कर कहा मैं अपनी मर्जी से गया हूूूं, दबाव में कराई रिपोर्ट

मेरठ/किठौर।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में दबाव की जंग तेज हो गयी है। तीन दिन से लापता वार्ड 29 के जिला पंचायत सदस्य अनुज वाल्मीकि की पत्नी ने मंगलवार को किठौर थाने में जहां अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके अपहरण की आशंका जतायी, वहीं बुधवार को अनुज वाल्मीकि का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने खुद को अपनी मर्जी से जाना बताया है।
मंगलवार को भटीपुरा निवासी जिला पंचायत वार्ड संख्या 29 के भाजपा से निर्वाचित अनुज बाल्मीकि की पत्नी रीता ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रही सपना हुड्डा के पति प्रदीप हुड्डा पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें उन्होंने कहा कि पति अनुज वाल्मीकि 13 अगस्त को घर पर थे, तभी प्रदीप हुड्डा उनके पति को घर से बुलाकर ले गये। तब से अब तक उनका कुछ पता नहीं है। रीता वाल्मीकि की तहरीर पर किठौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए प्रदीप हुड्डा के फोन को सर्विलांस पर लगाने के साथ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ प्रदीप हुड्डा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की सूचना प्रसारित होने के बाद बुधवार को जिला पंचायत सदस्य अनुज वाल्मीकि का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें अनुज वाल्मीकि ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से घूमने आये हैं, प्रदीप हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दबाव में लिखवायी गयी है। प्रदीप हुड्डा ने उनका अपहरण नहीं किया है। अनुज वाल्मीकि ने यह भी कहा कि वह दो तीन दिन बाद खुद आ जाएंगे। इस मामले में थाना प्रभारी किशनपाल सिंह का कहना है की जल्द ही जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव है। जिसको लेकर रस्साकसी चल रही है। जल्दी ही अनुज वाल्मीकि को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
किसी भी जिला पंचायत सदस्य का अपहरण नहीं हुआ। परिजनों की शिकायत पर दो केस दर्ज हुए, लेकिन सदस्यों ने वीडियो भेजकर खुद की जाने की बात कही हैं। कुछ लोग बेवजह तूल देकर माहौल गर्माना चाह रहे हैं।

मंजिल सैनी दहल, एसएसपी



जिला पंचायत सदस्य उठाने पर हो सकता बखेड़ा
मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कुलविंदर और सपना हुड्डा प्रत्याशी बने है। दोनों प्रत्याशियों पर जिपं सदस्यों को उठाने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले में दो मुकदमे पंजीकृत हो चुके है। कंकरखेड़ा पुलिस ने एक सदस्य की तलाश में सपना हुड्डा के घर पर दबिश दी। वहीं, किठौर के भटीपुरा गांव निवासी अनुज बाल्मिकी को अगवा करने का शोर मचा। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को स्कार्पियों में सवार दो लोग अनुज के घर पर पहुंच गए। इसकी जानकारी पर सीओ किठौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों ने खुद को दिल्ली पुलिस के सिपाही होना बताया हैं। पुलिस अभी मामले की जांच में लगी है कि आखिर वह अनुज के घर पर क्यों आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed