{"_id":"59711eb64f1c1b3b488b46f1","slug":"15005857271-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल ए कांवड़ यात्रा: भीड़ बढ़ी, डांक कांवड़ से निकालना हुई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल ए कांवड़ यात्रा: भीड़ बढ़ी, डांक कांवड़ से निकालना हुई मुश्किल
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले एक सप्ताह से शहर और दिल्ली रोड जाम से जूझ रहा था। वहीं बृहस्पतिवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) भी जाम की चपेट में आ गया। सड़क के दोनों तरफ कांवड़िये ही कांवड़िये नजर आये तो पुलिस की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक खुद हाईवे पर पहुंचे।
बृहस्पतिवार को हाईवे पर दोनों और कांवड़िए चल रहे थे और लोगों की भीड़ कांवड़ियों को देखने के लिए उमड़ी हुई थी। ऐसे में टोल प्लाजा से लेकर मोदीपुरम फ्लाईओवर, बाईपास और रुड़की रोड तक 12 किमी. लंबा जाम लग गया। कांवड़ियो का निकलना भी मुश्किल हो रहा था। जगह जगह कांवडिये जाम में फंस रहे थे। वहीं पुलिस और पीएसी के व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांवड़ियों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा।
वहीं शाम होते ही फिर से हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। कांवड़ियों की भीड़ को देखने के लिए पल्लवपुरम, मोदीपुरम, दुल्हैड़ा, दौराला, सिवाया, पाबली, पल्हैड़ा की भीड़ सड़कों पर आ गई। ऐसे में डांक कांवड़ियों को भी निकलने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। डीजे के साथ चल रही बड़ी-बड़ी कांवड़ हाईवे पर खड़ी हो गईं और उनमें कंपीटीशन चलने लगा। आधी रात तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वहीं शहर में जीरोमाइल, बेगमपुल, दिल्ली रोड और रेलवे रोड चौराह पर भी कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
जीटी रोड पर जाने से बचें
गाजियाबाद/मेरठ। शिवरात्रि के चलते शुक्रवार को जीटी रोड पर बड़ी संख्या में कांवड़िए उमड़ेंगे। ऐसे में ऑफिस या काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वहीं शहर में भी औघड़नाथ मंदिर को लेकर डायवर्जन किया गया है, मंदिर परिसर की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का रेला जीटी रोड, जस्सीपुरा मोड़, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के आसपास लग जाएगा। इससे जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक, नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ और गोशाला तिराहे तक वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होगी। हालांकि इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन कर रखा है। किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा। जलाभिषेक के बाद कांवड़ यात्रा के लिए किया गया डायवर्जन जलाभिषक के बाद एनएच-58 पर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
ये होगी व्यवस्था
लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी और चौधरी मोड़ से पुराने बस अड्डे की ओर निकलेंगे।
रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर की तरफ से आने वाले हल्के वाहन चौधरी मोड़ व पुराने बस अड्डे से होकर निकलेंगे।
पुराने बस अड्डे से चौधरी मोड़ होते हुए वाहन चालक लालकुआं से एनएच-24 से होते हुए नोएडा-दिल्ली जाएंगे।
हापुड़ चुंगी की ओर से दिल्ली-नोएडा जाने वाले वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से वाया मोहन नगर होकर निकलेंगे।
प्रमुख बातें
एनएच 58 पर लगा 12 किमी लंबा जाम, हाईवे पर दोनों और उमड़े कांवड़िये