{"_id":"5970b9704f1c1bac7b8b4679","slug":"150055980110-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे भोलो की फौज दौड़ती रही, पीछे सीटी बजती रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगे भोलो की फौज दौड़ती रही, पीछे सीटी बजती रही
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला लाइव===
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
आगे-आगे गंगाजल लेकर दौड़ता शिवभक्त और पीछे-पीछे बाइक सवार उसके साथी। साथ ही दूर तक सुनाई देती सीटी और बोल बम के जयकारे की गूंज। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में बृहस्पतिवार सुबह से हाईवे का नजारा कुछ ऐसा ही दिख रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे डाक कांवड़िये अपने साथियों के साथ हवा की रफ्तार से गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।
कावंड़ यात्रा के अंतिम दिन शिव भक्तों ने शिवालयों तक पहुंचने के लिए दिनभर दौड़ लगाई। एक ओर कांवड़िये पैदल चल रहे थे तो दूसरी तरफ युवा भक्त हाईवे पर फर्राटा भर रहे थे। एक के बाद एक कांवड़िये जल को अदल-बदलकर मंजिल की ओर बढ़ रहे थे। डाक कांवड़ियों की ड्रेस बदली-बदली थी। किसी ने भोले की इच्छा तो किसी ने हरिद्वार से अपने गंतव्य तक पहुंचने का समय अपने कपड़ों पर छपवा रखा था। वहीं इस शिव भक्तों को देखने के लिए हाईवे पर दिन भर लोगों की कतारें भी लगी रहीं। हाईवे पर बड़े-बड़े डीजे लगे डाक कांवड़ का काफिला तेजी से बढ़ रहा था। साइड लेने के लिए बाइक सवार सीटी बजाते हुए आगे-आगे चल रहे थे।
गर्मी में भी नहीं रुके भक्तों के कदम
सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज कभी तल्ख तो कभी नरम रहा। इसके बावजूद डाक कांवड़ियों के कदम नहीं रुके। पानी का सहारा लेकर शिवभक्त लगातार दौड़ रहे थे। उन्हें न तो गर्मी की फिक्र थी और न ही अपने पांव के छालों की। शाम होते-होते हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होता गया।
विज्ञापन
तय समय से पहुंचती है डाक कांवड़
दिल्ली निवासी राजू चौधरी और अंकित कुमार ने बताया कि वह पांचवीं डाक कांवड़ लेकर हरिद्वार से आ रहे हैं। उनकी टीम में करीब 50 शिव भक्त और 10 बाइक हैं। डाक कांवड़ में जल उठाते हुए पहुंचने का समय तय किया जाता है। उसी समय में कांवड़ पहुंचनी जरूरी होती है। पिछले वर्ष वह 25 घंटे में कांवड़ लेकर पहुंचे थे, इस बार उनका लक्ष्य 21 घंटे है।
टोल प्लाजा पर बनी जाम की स्थिति
सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही मोदीपुरम, गेसपुर, खरखौदा, किठौर, मेडिकल, खड़ौली बाईपास आदि के शिव भक्त रुके रहे। इससे जाम की स्थिति बनी रही। शिव भक्त शाम होने पर अपनी कांवड़ को सुंदर रुप से सजाकर लेकर चले। इस बीच रात तक हाईवे पर सुंदर सुंदर झांकी वाली कांवड़ निकलती रहीं।
बेहोश होकर गिरा शिव भक्त
मोदीपुरम हाईवे पर गर्मी के कारण दिल्ली निवासी शिव भक्त अनिल बेहोश होकर गिर गया। उसकी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में अन्य शिव भक्तों ने उसे मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसका उपचार कराया। दो घंटे बाद उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
खास बातें==
धूप और उमस के बीच भी कम नहीं दिखा शिव भक्तों का उत्साह
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे भोलों को देखने के लिए हाईवे पर रही भीड़