{"_id":"6484e197b523d3c66104b497","slug":"1500-liters-of-lahan-found-in-16-drums-kept-in-17-plots-destroyed-three-furnaces-and-recovered-lahan-mawana-news-c-228-1-mwn1001-21-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 17 प्लॉट में रखे 16 ड्रमों में मिला 1500 लीटर लहन, तीन भट्ठियां व बरामद लहन नष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 17 प्लॉट में रखे 16 ड्रमों में मिला 1500 लीटर लहन, तीन भट्ठियां व बरामद लहन नष्ट किया
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग और थाना पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगलों में छापा मारा। जिसमें मौके से 1500 लीटर लहन, 180 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे नष्ट कर दिया गया।
आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में थाना पुलिस की टीम शनिवार को ग्राम राठौरा खुर्द के जंगल में बूढ़ी गंगा किनारे पहुंची। टीम को देख शराब माफिया मौके से फरार हो गए। टीम ने लतीफपुर गांव में छापा मारा। यहां भी टीम को कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद टीम तारापुर से आगे की ओर 17 प्लॉट पहुंची, जहां पर बूढ़ी गंगा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाई जा रही थी। बूढ़ी गंगा की धारा को पार करने के बाद आबकारी कर्मचारी धधक रही भट्ठियों के पास पहुंचे, जहां लहन और शराब कब्जे में ले लिया। मौके पर चल रही तीन भट्ठियों को नष्ट किया गया। हालांकि कोई भी शराब माफिया आबकारी की टीम के हत्थे नहीं चढ़ा।
आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि 17 प्लॉट में दबिश के दौरान नाले के अंदर 16 ड्रमों में लगभग 1500 लीटर लहन तथा 180 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।