{"_id":"6a9c1d55871fbf0e2b0e29af","slug":"150-players-registered-meerut-news-c-72-1-mct1009-158852-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 150 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 150 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी प्रतियोगिता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 23 और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सितंबर- अक्तूबर में होनी हैं। इसे लेकर जिला एथलेटिक संघ की ओर से जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितंबर को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसके लिए शनिवार शाम 5 बजे तक 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों की ऑनलाइन एंट्री खोली गई। शनिवार शाम तक संघ की वेबसाइट WWW.DAASPORT.COM पर 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में चार आयु वर्ग होंगे। इसमें अंडर 14, 16, 18 व 20 वर्ष में प्रतियोगिता होगी। सीनियर वर्ग में 23 वर्ष व ओपन पुरुष व महिला वर्ग में प्रतियोगिता होगी। राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की यूआईडी अनिवार्य है, बिना यूआईडी के राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होगी और सुबह 7 बजे से खिलाड़ियों का मौके पर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
इन स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे एथलीट
प्रतियोगिता में अंडर 16 वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर बाधा दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, भाला फेंक इवेंट रहेंगे। अंडर 18 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 5000 मीटर पैदल चाल, 110 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक इवेंट रहेंगे। अंडर 20 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी, 800 मी, 1500, 3000 मी, 5000 मी, 5000 मीटर रेस वाक, 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मी बाधा, 3000 मीटर स्टीपल चेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो होंगे। अंडर 23 में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500, 3000 मी, 5000 मी, 20 किमी पैदल चाल, 100 व 400 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, भाला फेंक, हैमर थ्रो इवेंट होंगे। ओपन (पुरुष व महिला) वर्ग में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 1500 मी, 3000 मी, 5000 मी, 20 किमी पैदल चाल, 110 मी बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, 3000 मी स्टीपल चेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो आदि इवेंट होंगे।