{"_id":"58a973604f1c1bac12d84ff6","slug":"15-million-extortion-seeking-two-accused-arrested-recovered-illegal-aslha","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 19 Feb 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
सरधना में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरधना पुलिस ने रविवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए इस बात का खुलासा किया कि बीते 14 फरवरी को दो युवकों ने एक व्यापारी से 15 लाख रुपए की डिमांड की थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने धमकी देते हुए यह भी कहा था कि अगर रुपए नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि वो अपने मकसद में कामयाब होते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके गलत इरादे को पूरी तरह नष्ट कर दिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले सप्ताह दो शातिर बदमाशों ने एक व्यापारी से 15 लाख रुपए की मांग की थी जिसका खुलासा सरधना पुलिस ने रविवार को किया है। खास बात यह है कि अरेस्ट किए गए दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक मोबाइल और सिम बरामद किया गया है।
विज्ञापन