फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 din tak manega velentain ka jashn

वेलेंटाइन में मनाइए कन्फेशन, फ्लर्टिंग और ब्रेकअप डे, 15 दिन तक चलेगा वेलेंटाइन

Sun, 05 Feb 2017 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 05 Feb 2017 09:16 PM IST
सार

वेलेंटाइन में मनाइए कंफेशन, फ्लर्टिंग और ब्रेकअप डे, सप्ताह नहीं पाक्षिक मनेगा वेलेंटाइन समारोह

विज्ञापन
15 din tak manega velentain ka jashn
valentine day

विस्तार

वेलेंटाइन डे का जश्न इस बार 07 नहीं पूरे 15 दिन मनेगा। 07 फरवरी से 15 फरवरी तक वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। प्रमुख बात यह कि दोस्ती के इस महोत्सव में दोस्ती की मनुहार होगी, इसके बाद ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के कैलेंडर में 14 फरवरी से पहले चॉकलेट डे, टेडी डे, रोज डे, प्रॉमिस डे मनाया जाएगा। वेलेंटाइन डे के बाद किक डे, फ्लर्टिंग डे, कंफेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेकअप डे भी मनाया जाएगा। पहली बार 15 दिन का पर्व वेलेंटाइन डे पर मनाया जाएगा। रिश्ते को पूरी मजबूती देने के बाद उसे परखने, जांचने और आगे कायम रखने का मौका भी मिलेगा। युवाओं में 15 दिन के वेलेंटाइन फेस्टिवल को लेकर खासा उत्साह है। स्कूल, कॉलेज, कोचिंगों के अलावा आम युवा भी 07 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं। पहले दिन ही रोज डे पर गुलाब देकर अपनी दोस्ती का इजहार साथी से कर सकें। बाजार में 14 फरवरी के बाद 21 फरवरी तक के दरम्यान होने वाले डेज़ के लिए कार्ड्स और उपहार हैं। रुठे दोस्त को मनाने के लिए संदेश लिखे ग्रीटिंग कार्ड्स हैँ। सॉरी बोलने वाले टैडी बियर भी हैं। ताकि इन्हें देकर आप अपने साथी को मनाएं, गलती की माफी मांगे और रिश्ते को कायम रखने का वादा करें। वेलेंटाइन उत्सव में जुड़े इन नए दिनों को युवा पसंद कर रहे हैं। खुशी है कि प्यार को मजबूत करने का मौका इन दिनाें से मिलेगा। 

विज्ञापन


07 फरवरी- रोज डे
08 फरवरी-  प्रपोज डे
09 फरवरी-चॉकलेट डे
10 फरवरी- टैडी डे
11 फरवरी- प्रॉमिस डे
12 फरवरी- हग डे
13 फरवरी- किस डे 
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे 
15 फरवरी- स्लैप डे
16 फरवरी- किक डे
17 फरवरी- परफ्यूम डे
18 फरवरी- फ्लर्टिंग डे
19 फरवरी- कंफेशन डे
20 फरवरी- मिसिंग डे
21 फरवरी- ब्रेकअप डे

वेलेंटाइन में मनाइए कंफेशन, फ्लर्टिंग और ब्रेकअप डे, सप्ताह नहीं पाक्षिक मनेगा वेलेंटाइन समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed