फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 day ultimatum to dairy operators

Meerut News: डेयरी संचालकों को 15 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 30 Dec 2025 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
15 day ultimatum to dairy operators
सरूरपुर। कस्बा हर्रा नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल डेयरी संचालक। संवाद
जलभराव की समस्या पर नगर पंचायत की सख्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में नालियों में गोबर बहाए जाने से पैदा हो रही जलभराव की समस्या को लेकर नगर पंचायत कार्यालय में डेयरी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी डेयरी संचालक अपनी-अपनी डेयरियों के भीतर गोबर व गंदे पानी के निस्तारण के लिए टैंक का निर्माण अनिवार्य रूप से करें। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से 15 दिन की समय-सीमा तय की गई है।
कस्बे में बड़ी संख्या में डेयरियां संचालित हैं। डेयरी संचालक पशुओं के गोबर को नालियों बहा रहे हैं। इस कारण कस्बे के अधिकतर नालियां व नाले चोक हो गए हैं। इस कारण कस्बे में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है। समस्या के समाधान को लेकर मंगलवार को डेयरी संचालकों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

इसमें अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर यदि टैंक का निर्माण नहीं किया गया तो संबंधित डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर पंचायत द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा कि नालियों में गोबर और गंदा पानी बहाने से कस्बे में जलभराव की समस्या बढ़ रही है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना व अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन कुंवर मोहम्मद अली ने की। उन्होंने डेयरी संचालकों से अपील की कि कस्बे की स्वच्छता और जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी लोग नियमों का पालन करें।

इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन इंचार्ज, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, डेयरी संचालक अबरार, बदरू, फारूक, कदीर, मोहम्मद चौहान और रिजवान ने अधिकारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed