{"_id":"596689744f1c1b67758b46b5","slug":"1499892147516-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 तक रुक रुक कर होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 तक रुक रुक कर होगी बारिश
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 जुलाई को फिर अच्छी बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मानसून आने के बाद भी उमस बरकरार है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 16 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। उमस बढ़ने के साथ ही कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी।
मंगलवार शाम और रात शहर में बारिश अच्छी हुई। लेकिन देहात में सूखा रहा। बुधवार सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा बना रहा। लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 90 और न्यूनतम 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि जुलाई में अभी तक बारिश 73.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी तीन दिन उमस के बीच बारिश कहीं हल्की तो कहीं तेज होगी। 16 जुलाई को फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना है।