फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो बार हादसे में जान बची, नहीं मिला पिंटू को तीसरा मौका

दो बार हादसे में जान बची, नहीं मिला पिंटू को तीसरा मौका

Mon, 03 Jul 2017 08:11 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
दो बार हादसे में जान बची, नहीं मिला पिंटू को तीसरा मौका
मोदीपुरम/मेरठ। सपा नेता पिंटू राणा बीते आठ माह में दो बार हुए सड़क हादसों में बाल-बाल बचे थे। वे पहले अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में ड्राइवर के बराबर में बैठते थे। लेकिन एहतियात बरतते हुए गाड़ी में पिछली सीट पर बैठना शुरू कर दिया था। ड्राइवर से भी कहते थे कि गाड़ी तेज मत चलाना। लेकिन तीसरी बार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर ऐसा हादसा हुआ कि पिंटू को बचने का मौका तक नहीं मिल पाया। सोमवार को उनकी उठावनी के दौरान यह चर्चा रही।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के करीबी पिंटू राणा को बीते नवंबर माह में सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा का प्रत्याशी बनाया गया था। इस दौरान वह रात में अपने काफिले के साथ सरधना जा रहे थे। मोदीपुरम कृषि विवि के सामने कई गाड़ियां आगे-पीछे आपस में टकरा गई थी, जिसमें पिंटू बाल-बाल बचे थे। इसके बाद गाजियाबाद से लौटते समय बाईपास पर सुभारती विवि के सामने एक्सीडेंट में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय भी पिंटू बाल-बाल बचे थे। इसके बाद पिंटू ने गाड़ी में आगे की सीट पर बैठना बंद कर दिया था। बीती शनिवार सुबह लखनऊ से फॉर्च्यूनर गाड़ी से मेरठ लौटते समय भी पिंटू गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे। लेकिन एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर को झपकी लगी और तेज रफ्तार गाड़ी पुलिया से टकराकर पलट गई। दु:खद पहलू यह रहा कि इस तीसरे हादसे में पिंटू राणा की जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन

वो हंसता चेहरा याद रहेगा
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित हनुमान एंकलेव कॉलोनी में सोमवार दोपहर पिंटू राणा के उठावनी कार्यक्रम में सभी दलों के नेता पहुंचे। श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सभी को पिंटू राणा का हंसता चेहरा हमेशा याद रहेगा। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पिंटू राणा भले ही किसी पार्टी में रहे हों। लेकिन उनका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा था। उनका चेहरा हमेशा मुस्कराता रहता था। पिंटू की मौत परिवार ही नहीं, समाज के लिए भी बड़ी क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, ब्लॉक प्रमुख दौराला सचिन अहलावत, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मो. अब्बास, अभिषेक गुर्जर, डॉ. राजकुमार सांगवान, मधुर चौधरी, पदमेंद्र सिंह मीठेपुर, बसपा नेता सचिन कौशिक, जिला पंचायत सदस्य कुलविंद्र सिंह, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, बाबर चौहान, दीपक शर्मा, प्रदीप चौधरी, पवन गुर्जर, दीपक सिरोही, नईम खान, प्रवीन सिंघल, अभयवीर यादव, लाखन सिंह, डीएमए प्रथम की प्रधानाचार्य ऋतु दीवान, राजीव ढाका आदि ने पिंटू राणा को श्रद्धांजलि दी। हालांकि सपा के स्थानीय दिग्गज नेताओं की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जुलाई को होगी तेरहवीं
पिंटू राणा की पत्नी शशि राणा और दोनों बेटे अर्चित और अनंत उठावनी के दौरान फूट फूटकर रोये। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। लेकिन उनके भी आंसू नहीं रुक रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिंटू राणा की तेरहवीं सात जुलाई को होगी। जिसमें पिंटू के सबसे करीबी पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव भी आएंगे।
खास बात
- एहतियातन गाड़ी में पिछली सीट पर बैठते थे, लेकिन टल नहीं सकी मौत
- उठावनी में पहुंचे सभी दलों के नेता, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed