फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एडेड कालेजों मे नौ गुना तक रजिस्टशेन

एडेड कालेजों मे नौ गुना तक रजिस्टशेन

Mon, 03 Jul 2017 07:11 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
एडेड कालेजों मे नौ गुना तक रजिस्टशेन
मेरठ। सीसीएसयू के सत्र 2017-18 के एडमिशन में एडेड कॉलेजों में बंपर रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। कई कॉलेजों में तो सीट के मुकाबले आठ से दस गुना अधिक तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ग्रेजुएशन कोर्स में रजिस्ट्रेशन की रफ्तार सही है। शहर के कॉलेजों में मेरठ कॉलेज, डीएन और एनएएस कॉलेज में रजिस्ट्रेशन की भरमार है। वहीं पीजी कोर्स में धीमी गति से रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। विवि को डेट बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विवि मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 22 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। अंतिम तिथि सात जुलाई है। एडेड कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्स में अच्छी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। शहर के कॉलेजों में मेरठ कॉलज, एनएएस और डीएन कॉलेज आगे चल रहे हैं। बीकॉम में नौ गुणा तक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीए और बीएससी में तुलनात्मक कम हैं। ओवरऑल देखा जाए तो रजिस्ट्रेशन की संख्या अभी कम है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की हालत खराब है। पीजी कोर्स में कम रजिस्ट्रेशन को देखते हुए विवि को डेट बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


एलएलबी के लिए अभी इंतजार
एलएलबी कोर्स में अभी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं। विवि ने सभी कॉलेजों से बार काउंसिल ऑफ इंडिया का मान्यता संबंधी जानकारी मांगी है। अभी अधिकांश कॉलेजों ने विवि को जानकारी नहीं दी है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में छह एडेड कॉलेज और 100 से अधिक निजी कॉलेजों में लॉ की पढ़ाई हो रही है। इसमें तीन साल के एलएलबी और पांच साल का बीए एलएलबी कोर्स शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीट और रजिस्ट्रेशन का हाल

मेरठ कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 906 6286
बीकॉम 480 3549
बीएससी बायो 480 1497
बीएससी मैथ 480 3154
बीएससी स्टैट 80 294

डीएन कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीकॉम 400 3196
बीएससी बायो 240 1237
बीएससी मैथ 240 2594
बीएससी स्टैट 140 278

आरजी कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 1013 3372
बीकॉम 140 1091
बीएससी बायो 240 808

इस्माईल कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 640 2217
बीकॉम 80 799
बीएससी मैथ 60 368

शहीद मंगल पांडे राजकीय कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 220 1079
बीकॉम 80 409
बीएससी बायो 80 337
बीएससी मैथ 80 430

कनोहरलाल कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 425 1887
बीकॉम 160 628

एनएएस कॉलेज
कोर्स सीट रजिस्ट्रेशन
बीए 560 5550
बीकॉम 240 1742
बीएससी बायो 80 1273
बीएससी मैथ 160 2279
बीएससी स्टैट 41 246
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed