{"_id":"594fd8b14f1c1b581e8b4877","slug":"14984050821-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा गोविंद और ताज एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधा गोविंद और ताज एकेडमी ने जीते मैच
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल में चल रहे अंडर-16 वेद प्रकाश मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबले में राधा गोविंद एकेडमी की टीम ने सीवीपीएस एकेडमी की टीम को हरा दिया। राधा गोविंद की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 195 रनों का लक्ष्य दिया। सीपीवीएस की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच सचिन रहे।
दूसरे मुकाबले में ताज क्रिकेट एकेडमी ने 176 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी गांधी बाग की टीम ऋषभ 43 और कार्तिक के 37 रनों के सहयोग के बावजूद 16 ओवरों में 119 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ताज एकेडमी के धर्मेंद्र और करण ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच ऑल राउंडर धर्मेंद्र रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीसीएसयू स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा के प्रबंधक उमेश भारद्वाज ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक सचिव विकास कुमार और सुमित कुमार ने बताया कि पहला सेमीफाइनल ईद के चलते 28 जून को कराया जाएगा। वेद इंटरनेशनल के चेयरमैन अजित कुमार, निदेशक सलीम खान, निदेशक शिक्षा राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य अमित कुमार, कपिल राणा, रीना पालीवाल, मीनू तोमर, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।