फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत

बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत

Fri, 23 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा/मेरठ।
हापुड़ रोड पर कैली गांव के पास बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क किनारे पड़े रहे। रात ढाई बजे गश्त कर रही यूपी 100 की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बाइक देखी तो हादसे की जानकारी हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दादरी निवासी प्रमोद (35) पुत्र बुद्घराम राज मिस्त्री और उसका छोटा भाई प्रदीप (32) मजदूरी करता था। प्रदीप की पत्नी कामिनी करीब 15 दिन से सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहली में अपने मायके गई हुई है। बुधवार को कामिनी की अचानक हालत बिगड़ गई। बृहस्पतिवार सुबह प्रदीप अपने बडे़ भाई को साथ लेकर बाइक से बीमार पत्नी को देखने चला गया। दोनों ने महिला को कई डॉक्टरों को दिखाया। रात करीब 10 बजे प्रदीप बाइक से अपने भाई के साथ दादरी लौट रहा था। रात करीब 11 बजे खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव कैली के सामनेे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे। देर रात करीब 2.30 बजे यूपी 100 की गाड़ी ने बाइक टूटी देखी तो वहां जांच की। सड़क किनारे दोनों युवक मृत हालत में पड़े थे। पुलिस ने दोनों की जेब में मिले कागजात व मोबाइल के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने दोनों के शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बच सकती थी जान
परिजनों का कहना है कि रात में करीब 11 बजे एक्सीडेंट हुआ है। हो सकता है कि उस समय दोनों भाइयों की सांस चल रही हो। यदि समय से पुलिस को एक्सीडेंट का पता चल जाता तो दोनों की जान बच सकती थी। बाइक का सामान टूटा हुआ सड़क पर पड़ा था। परिजनों ने बताया कि दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ उठी दो अर्थी
पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शाम को जब घर से दोनों की अर्थियां एक साथ उठी तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रमोद की पत्नी सीमा, प्रदीप की पत्नी कामिनी और मां संतो का रो रोकर बुरा हाल है। प्रमोद के चार बच्चे हैं और और प्रदीप के एक बेटा है।
खास बातें
हापुड़ रोड पर बृहस्पतिवार रात 11 बजे बाइक सवार भाइयों को किसी वाहन ने मारी टक्कर
रात ढाई बजे गश्त कर रही यूपी 100 की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे देखे शव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed