{"_id":"5935a5294f1c1bcf2f8b45b6","slug":"149668792715-baraut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता शूटर को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता शूटर को सम्मानित किया
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पदक विजेता सम्मानित
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी रायफल एसोसिएशन पर सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में चेक रिपब्लिक गणराज्य में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला शूटर स्वेता यादव को सम्मानित किया गया।
साईं कोच नीतू श्योराण ने बताया कि क्लब की स्वेता यादव निवासी सिंघावली अहीर ने चेक रिपब्लिक गणराज्य के पिल्जेन शहर में 25 से 28 मई तक चली 27 वीं मीटिंग ऑफ दा शूटिंग होप्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुए दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर वोमेन टीम स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक झटका। उन्होंने बताया कि स्वेता यादव का जर्मनी के शूल शहर में आगामी 22 से 29 जून तक होने वाले जूनियर वल्र्ड कप के लिए भी चयन हो गया है। संस्थापक डॉ. राजपाल, कोच नीतू श्योराण ने सम्मानित किया। इस अवसर पर वाजिद अली, सोहन प्रधान, रविदत्त शर्मा, सचिन पंडित, अरविन्द तोमर, फरमान खान शामिल रहे।