{"_id":"5935935a4f1c1b1e7c8b45b1","slug":"149668336810-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का हमला, महिला को सीएचसी पर नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का हमला, महिला को सीएचसी पर नहीं मिला इलाज
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रोहटा ब्लॉक के सलाहपुर गांव में रविवार रात तेंदुए ने एक महिला पर घर के बाहर हमला बोल दिया। हमले में महिला के दो दांत टूट गए जबकि चेहरा जख्मी हो गया। महिला को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया गया। बाद में अधीक्षक के कहने पर इंजेक्शन लगाया जा सका।
सलाहपुर गांव निवासी अफरोजी ने बताया कि उनका घर गांव से बाहर की तरफ है। दावा किया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह नल से पानी ले रही थी। इस दौरान तेंदुुए के एक बच्चे ने उनके चेहरे पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य आए तो वह भाग गया। बल्ब की रोशनी में उन्होंने उसे खेत की तरफ भागते देखा। सोमवार सुबह वह रोहटा सीएचसी पहुंची तो वहां वैक्सीन की कमी बताकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया गया। इसके बाद वह जिला अस्पताल आई तो देहात से होने के कारण यहां भी इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया गया। अफरोजी ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल से शिकायत तो तब जाकर उन्हें इंजेक्शन लगाया गया।
यह पहला केस
डॉ. पीके बंसल ने बताया कि तेंदुए से हमले का इस साल जिला अस्पताल में यह पहला केस आया है। वहीं, दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि सलाहपुर गांव में एक पागल बंदर घूम रहा है। वह भी हमला कर रहा है।
विज्ञापन
खास बात
- रोहटा के सलाहपुर गांव में हमला, दो दांत टूटे, चेहरा हुआ जख्मी
- एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल पहुंची
- अधीक्षक के कहने पर लगाया जा सका इंजेक्शन