फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रेमिका महिला की जिद के सामने आखिर प्रेमी को झुकना पडा।

प्रेमिका महिला की जिद के सामने आखिर प्रेमी को झुकना पडा।

Mon, 05 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका महिला की जिद के सामने आखिर प्रेमी को झुकना पडा।
प्रेमिका की धमकी के बाद प्रेमी निकाह के लिए हुआ राजी
विज्ञापन


खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी शादीशुदा प्रेमी और प्रेमिका ने अपने पति और पत्नी को तलाक दे दिया और दोनों निकाह करने की जिद पर डटे हैं। अब प्रेमिका ने प्रेमी को चेतावनी दी यदि उसने निकाह नहीं किया तो वह उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। इस धमकी के बाद देर रात समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी पक्ष निकाह करने के लिए राजी हो गया। सोमवार(आज) दोनों का निकाह होगा।
नगर निवासी एक युवक के साथ क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में रहते हुए भी विवाहिता का पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते उसने खेकड़ा निवासी अपने पति को एक वर्ष बाद ही तलाक दे दिया और विवाहिता खेकड़ा में ही किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। चोरी छिपे दोनों मिलते रहे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार करीब छह माह पहले तलाश शुदा विवाहिता के परिजनों ने उसका निकाह दिल्ली और युवक के परिजनों ने युवक का निकाह अमीनगर सराय क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ कर दिया। इसके बावजूद महिला ने अपने दिल्ली निवासी पति और प्रेमी ने अमीनगर सराय क्षेत्र निवासी पत्नी को तलाक दे दिया। फिर से दोनों का मिलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार तीन दिन पहले प्रेमिका महिला ने प्रेमी को धमकी दी, अब इस तरह नहीं चलेगा। या तो वह उससे निकाह कर लें, नहीं तो वह थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। सूत्रों के अनुसार प्रेमी ने पहले तो दो दिन तक उसे ऐसे ही बहकाया, लेकिन प्रेमिका महिला के सामने रविवार को उसे झुकना पड़ा। देर शाम दोनों में निकाह करने के लिए बातचीत चली। देर रात समाज के कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष निकाह करने के लिए राजी हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रेमी प्रेमिका आज (सोमवार ) को निकाह करेंगे। उक्त मामला लोगों में खासा चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed