फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आखिरकार फिर पूर्वी यमन नहर से गायब हुए पानी

आखिरकार फिर पूर्वी यमन नहर से गायब हुए पानी

Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार फिर पूर्वी यमन नहर से गायब हुए पानी
पूूर्वी यमन नहर में पानी नहीं, संकट में किसान
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। पूर्वी यमन नहर में पानी की एक बूंद न होने के चलते पांच जिलों के हजारों किसानों की लहराती फसलों पर संकट के बादल छाए गए है। आलम यह है कि क्षेत्रवासियों की बार-बार शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मुकदर्शक बने हुए है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में विभागीय अफसरों के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे है।
प्रदेश मेें भले ही सत्ता परिर्वतन हो गया हो, लेकिन अभी तक किसानों की दुर्दशा नहीं बदली है। एक तो पहले से ही किसानों का क्षेत्र की चीनी मिलें करोड़ो रूपये बकाया गन्ना भुगतान दबाएं बैठी है, ऊपर से जब भी किसानों को पानी की आवश्यकता होती है, पूर्वी यमन नहर से पानी गायब हो जाता है। अब अगर बात वर्तमान की करें तो पिछलें दस दिनों से पूर्वी यमन नहर में पानी की एक बूंद तक नहीं है, जिस कारण इस नहर से जुडे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत व गाजियाबाद जनपद के हजारों किसानों की गेंहू, ईख व अन्य मुख्य फसलें सूखकर बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

नहर मेें पानी छुड़वाए जाने को लेकर लगातार किसान सिंचाई विभाग के अफसरों से शिकायत कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्राम प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर दांगी, राजपाल प्रधान, प्रताप, जोगेन्द्र, सूरज, अमित, प्रवीण यशवीर सिंह आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते इस समय फसलों को पानी की बहुत आवश्यकता है, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों की समस्याओं के लिए मुकदर्शक बने हुए है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जब इस संबंध में सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव वर्मा व जेई वीरपाल पंवार से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि अभी ऊपर से पानी नहीं मिल रहा है। पानी आते ही छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed