फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

रालोद का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 04 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
रालोद का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
मंसूरपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने रजवाहा के टूटे पुल को बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया तो वे आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मंसूरपुर और दौलतपुर के बीच के रजवाहे का पुल करीब 25 दिन पूर्व टूट गया था। इस पुल से कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। पुल टूटने पर ग्रामीणों ने इसके संबंध में कई बार अधिकारियों को भी अवगत कराया। हालांकि अधिकारी ग्रामीणों की सुनने को कतई तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने इस टूटे पुल से गुजरने के लिए फिलहाल मिट्टी के कट्टे लगा रखे हैं। इन कट्टों के ऊपर से ही ग्रामीणों का आना जाना रहता है। कई बार ग्रामीण गिरकर घायल भी हो चुके हैं। शनिवार को रालोद कार्यकर्ता एकत्र होकर पुल पर पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं ने पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माण शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। प्रदर्शनकारियों में रालोद के प्रदेश सचिव विकास बालियान, आनंद डायरेक्टर, विश्वास, योगेंद्र, अमरपाल, सतीश, धर्मेन्द्र, भोला, सतेंद्र, हरेंद्र, राहुल बालियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed