{"_id":"59330c534f1c1b4e578b45c0","slug":"149651772711-devband-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों ने हाथों पर दुबई व इंडो अरेबिक आदि डिजाइनों में सजाई मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों ने हाथों पर दुबई व इंडो अरेबिक आदि डिजाइनों में सजाई मेहंदी
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों ने हाथों पर सजाई मेहंदी
देवबंद (सहारनपुर)। जनकल्याण वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लड़कियों ने मेहंदी के खूबसूरत डिजाइन हाथों पर सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मकबरा रोड स्थित मोहल्ला सरस्वतीपुरम में प्रतियोगिता में जज की भूमिका आरती व पारूल त्यागी ने संयुक्त रूप से निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों को मेहंदी लगाने के टिप्स दिए। प्रतिभागियों को बताया गया कि मेहंदी को शौक न बनाकर प्रोफेशनल भी बनाया जा सकता है। लड़कियों को मेहंदी में दुबई अरेबिक, इंडो अरेबिक आदि डिजाइनों में मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता में दीप्ति त्यागी प्रथम, सुनीता सैनी द्वितीय व शिवानी सैनी तृतीय स्थान पर रही। सोसाइटी के निदेशक सुशील त्यागी ने बताया कि लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, टेडी वियर, डांस और ढोलक बजाने की ट्रेनिंग निशुल्क दी जा रही है। जल संरक्षण के लिए भी नगर व गांवों में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रियंका, बिमलेश, काजल, अमृता, रचना, सलोनी, राखी, रोशन, शालु, मोनिका, अंजली, वैशाली, दीपा, नेहा, पूजा, जूली, रीना, शिवानी, प्रीति, सांझी, सोनिया, सुनीता, दीक्षा, रेनू, दीप्ति त्यागी, पारूल, रेखा आदि मौजूद रही।