{"_id":"59330b644f1c1bd2178b461d","slug":"149651748726-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो और कार की भिड़ंत, एक की मौत, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो और कार की भिड़ंत, एक की मौत, 6 घायल
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, छह लोग घायल
मंसूरपुर। हाईवे पर टेंपो में कार की पीछे से टक्कर लग गई। टक्कर लगने से कार सड़क पर पलटते हुए खाई में नीचे उतर गई, जिसमें सवार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अलीगढ़ निवासी 40 वर्षीय सतीश अपने परिवार के रामपाल, डोली, अभिनव और रिश्तेदार खुर्जा निवासी भोला, रेखा एवं नीलम के साथ शनिवार शाम कार द्वारा हरिद्वार में घूमने के लिए जा रहे थे। मंसूरपुर हाईवे पर डीएवी पब्लिक स्कूल के पास आगे जा रहे मैजिक टेंपो में कार की पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर कई पलटे खाती हुई खाई में नीचे उतर गई। टक्कर लगने से टेंपो भी सड़क पर ही पलट गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान सतीश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।